धार्मिकमध्य प्रदेश

धूमधाम से निकाली शिव पार्वती की बारात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का अभिषेक दूध, दही, बेल पत्र, धतूरा, बेर आदि से पूजन अर्चना कर हर हर महादेव की गूँज से पूरा शिव मंदिर परिसर शिवमय हो गया l प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अनुराग रामयण मंडल उमरियापान के तत्वावधान में महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव पार्वती की बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई l श्रद्धालु डीजे, बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए । देखन काय ने चली रे, दुल्हा शिवशंकर की बरात आ गई। हर हर महादेव, ऊँ नमः शिवाय के गुंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया l अनुराग रामयण मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, घनश्याम चौरसिया, प्रदीप ताम्रकार, हरभजन परोहा, भारत लाल नामदेव, अजय पाठक, मनीष पौराणिक, अनिल नामदेव, मान सिंह ठाकुर, शंकर लाल विश्वकर्मा, संतोष सोनी, गोवर्धन सेन, अवधेश कटारिया, संदीप सोनी, इंदू नामदेव, मोहन चौरसिया, प्रमोद ताम्रकार, पदाड़ी चौरसिया, अन्नू नामदेव, राजू सेन, राहुल सेन, एनडी साहु, आरडी गर्ग, राजेश नामदेव, मुन्ना चौरसिया, बब्लू सेन, शिल्लू खटीक, मुन्ना गुप्ता, शैलेश बाजपेयी, शेलेन्द्र बाजपेयी, क्लोज चौरसिया, आशीष चौरसिया, जगमोहन चौरसिया आदि सदस्यों की उपस्थिति रहीं l

Related Articles

Back to top button