नगरपालिका अध्यक्ष, समस्त पार्षदों का पद एवं गोपनीयता का शपथ विधि समारोह शनिवार को
महामाया चौक में होगा कार्यक्रम
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगर पालिका परिषद नगर सरकार रायसेन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता जमना सेन, नपा उपाध्यक्ष मीना दीपू सिंह कुशवाह सहित समस्त भाजपा कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदों का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 13 अगस्त को नपा भवन के पीछे महामाया चौक परिसर में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, वरिष्ठ बीजेपी नेता जमना सेन, नपा सीएमओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी होंगे। जबकि कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार शामिल होंगे। उन्होंने समस्त जनता जनार्दन से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।



