नगर पालिका की सीएमओ को कलेक्टर ने किया निलंबित

सागर । कमिश्नर सागर संभाग सागर वीरेंद्र सिंह रावत ने सागर जिले मकरोनिया नगर पालिका की सीएमओ रीता केलासिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन का कारण आदेश में नही लिखा गया है। मकरोनिया नगर पालिका के सीएमओ का प्रभार बीना नगर पालिका के सीएमओ ईशान धाकड़ को दिया गया है। सीएमओ रीता केलासिया अपनी कार्यशैली को लेकर विवादो में रही है। इससे बीजेपी के पार्षदों की नाराजगी बनी थी। पार्षदों ने धरना तक दिया था। वैसे भी मकरोनिया नगर पालिका में पिछले छह वर्षों में लम्बे समय तक सीएमओ टिक नहीं पाए है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक पत्र क्रं./273/चार-2/ वि.जा./2024 सागर, दिनांक 21.03.2024 के द्वारा श्रीमती रीता कैलासिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका मकरोनिया का निलंबन किया गया है।
उक्त निलंबन आदेश के परिपालन में नगर पालिका मकरोनिया के समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन हेतु इशांक धाकड़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका बीना को प्रशासकीय सुविधा की दृष्टि से अपने कार्य के साथ-साथ नगर पालिका मकरोनिया का अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा जाता है।
