नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले की उदयपुरा बिधान सभा से पहली बार विधायक बने नरेंद्र शिवाजी पटेल को मप्र के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाये जाने पर उदयपुरा बिधान सभा मे जश्न का माहौल रहा। नगर के चौक चौराहा पर बधाई और शुभकामनाओं वाले बैनर लगाए गए पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा नजर आया।मंगलवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली नगर पहुचे नरेंद्र शिवाजी पटेल का आतिशबाजी फूल मालाओं शाल श्रीफल के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया ढोल नगाड़ों के साथ ही नगर में जुलूस निकाला गया इसके बाद रामलीला मैदान में आभार सभा कर समाप्त किया गया उदयपुरा विधान सभा को पहली बार बीजेपी ने मंत्री मण्डल में शामिल किया है और नरेंद्र शिवाजी पटेल को राज्य मंत्री बनाया गया है नरेंद्र शिवाजी पटेल मंगलवार को बरेली पहुचे नरेंद्र शिवाजी पटेल पहले छींद धाम मंदिर पहुचे जहाँ पूजन कर बरेली आये बरेली शाम 5 बजे से रात नो बजे तक जुलूस निकाला गया। इस बीच नगर में स्थित काली मंदिर शक्ति धाम मंदिर खेड़ापति मंदिर शिव, हनुमान,कृष्ण आदि मंदिरों में जाकर माता ठेका साथ ही नरेंद्र पटेल का तुलादान कर जगह जगह स्वागत किया गया। आभार सभा कर जनता का आभार माना और कहा पहले रायसेन जिले में तीन मंत्री होते थे लेकिन बरेली उदयपुरा बिधान सभा को प्रतिनिधित्व नही मिलता था आज उदयपुरा विधान सभा से मंत्री है बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ा बना सकती है नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी हालांकि मीडिया से बात करने से परहेज किया इस बीच भाजपा कार्यकर्ता ओर सामाजिक लोग अपने नेता को पूरे समय घेरे रहे जिस कारण आमजन को मिलने मे उदयपुरा विधानसभा के विधायक (मंत्री) नरेंद्र शिवाजी पटेल से मुलाकात करने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। और कई आमजन लोग स्वागत और मिलने के लिए तरसते रहे।



