मध्य प्रदेशराजनीति

नारी सम्मान योजना, नारी सशक्तिकरण की ओर महत्वपूर्ण कदम है – मनु मिश्रा

नारी सम्मान योजना के कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा घोषित नारी सम्मान योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य जिला शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज शहर के विभिन्न वार्डो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मागंज वार्ड नंबर 6 के पार्षद सभापति नेहा /पप्पू कसोटिया के वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने पहुंचकर इस योजना की जानकारी ली और फार्म भरवाए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ जी का वचन है यह कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनते ही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे साथ ही 500 रूपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। यह नारी सशक्तिकरण की ओर कमलनाथ जी का महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के फॉर्म प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम आयोजित कर भरे जा रहे हैं साथ ही घर घर जाकर भी कार्यकर्ता फॉर्म के विषय में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित दमोह विधायक अजय टंडन ने कहा कि कमलनाथ जी ने घोषणा की है और वह उसे पूरा करेंगे, जिसमें 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन योजना को शुरू करना भी शामिल है। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद जैन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने फॉर्म भरवाए और कमलनाथ जी के हाथ को मजबूत करें। इसी तरह नगर पालिका उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर के वार्ड में एवं पार्षद हेमराज भैया के वार्ड बजरिया 5 में धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए समस्त कांग्रेस जनों द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस दौरान पार्षद मिक्की चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया, पारूल टंडन, अखिल टंडन, सौरव अयाची, बबलू भट्ट, मनीष बाबा, राजकुमार कुशवाहा, कल्लू ठाकुर सहित स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button