सिलौंडी में अखंड श्री सीताराम संकीर्तन के 60 दिन पूरे, भक्तों की इच्छा पर निरंतर जारी

बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने लिया संकीर्तन में हिस्सा, श्री पंचमुखी दरबार में विकास कार्यों के लिए राशि देने की घोषणा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के श्री पंचमुखी दरबार के तत्वावधान में 28 जुलाई 2026 से निरंतर चल रहे अखंड श्री सीताराम संकीर्तन के 60 दिन पूरे हो गए हैं । ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन भक्तिभाव के साथ श्री सीताराम नाम का संकीर्तन किया जा रहा है। भक्तों की इच्छा पर संकीर्तन का क्रम अभी भी निरंतर जारी है ।
अखंड श्री सीताराम संकीर्तन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीराम के नाम का जाप कर रहे हैं । आयोजन के दो माह पूर्ण होने के अवसर पर बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह अपने साथियों के साथ श्री पंचमुखी दरबार पहुंचे और संकीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की ।
इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने श्री पंचमुखी दरबार में सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवाल सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का माहौल रहा ।
आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, नरेंद्र त्रिपाठी, अजय सोनी, सिलौंडी सरपंच संतोष कुमार एवं पंचगण, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष वंशकार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोती हल्दकार, मंडल महामंत्री सोनू गौतम, मनोरमा राय, रवि राय, अन्नू पाल, किशोरी गाडरी, महेंद्र गाडरी, आनंद साहू, अवधेश हल्दकार, मोहन गाडरी, मुस्की, वीरेंद्र, बिहारी गाडरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
भक्तों की आस्था और इच्छा को देखते हुए अखंड श्री सीताराम संकीर्तन आगे भी निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है ।



