मध्य प्रदेश

नवजात बेटियों को कपड़े बांटकर अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया

देश के 10 राज्यों तक पहुंची फ्री कपड़े सेवा, निजी खर्चे से 2408 जोड़ी से ज्यादा बांट दिए कपड़े
2021 से विदिशा से “बेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में कपड़े फ्री” नामक पहल जारी
विदिशा । रविवार को देश के कोने–कोने में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया गया। इसी क्रम में विदिशा जिले की गंज बासौदा की सिविल अस्पताल में नवजात बेटियों को कपड़े बांटकर दुनियाभर की बेटियों के अच्छे स्वास्थ्य लाभ के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विदिशा से देशभर में सराहनीय पहल चला रहे “बेटियों को जीने दो” के ग्रुप प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने बताया की अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर शिक्षकों के साथ कार से गंजबासौदा पहुंचे। शहर के सिविल अस्पताल के शिशु वार्ड से रविवार सहित अन्य दिनों में जन्म लेने वाली नवजात बेटियों की जानकारी ली। बाद में सभी बेटियों को कपड़े भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुशवाह ने बताया कि वे उनकी बेटी भूमि कुशवाह के चौथे जन्मदिन 2 सितंबर 2021 से बेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में फ्री कपड़े दे रहे हैं। वे पहल के माध्यम से लोगों को बेटियों के प्रति लगाव और उन्हें बढ़ावा देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। ताकि बेटा और बेटी का अनुपात समानांतर आ जाए। हम अब तक निजी खर्चे से देश के 10 राज्यों की बेटियों को 2408 जोड़ी से ज्यादा कपड़े दे और भेज चुके हैं। जिनमें नई दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश राज्य शामिल हैं। इस मौके पर ग्रुप प्रमुख दीपसिंह कुशवाह, पूर्व शिक्षक रघुनाथ सिंह लोधी, गुमान सिंह दांगी, शिक्षक प्रकाश बाबू शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button