क्राइम
नोहटा पुलिस ने इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । थाना नोहटा के अपराध क्रमांक 273/07 एवं न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 3690/07 धारा 498a,506 34 भारतीय दंड संहिता 3/4 दहेज एक्ट में 16 साल से फरार चल रहे आरोपी शेख मोहम्मद पिता शेख हुसैन उम्र 32 वर्ष निवासी कैंट जिला सागर को नोहटा पुलिस द्वारा सागर से गिरफ्तार किया गया है। मा. न्यायालय द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000 रूपये का इनाम उद्घोषित किया गया था। गिरफ्तारी उपरांत न्यायालय पेश किया जा रहा है।


