जन्मजात विकृति की सफल सर्जरी, परिवार ने खुशी व्यक्त
सिलवानी । अष्टमी आदिवासी पिता बाबूलाल आदिवासी आयु 9 माह निवासी ग्राम देवरी जागीर ब्लॉक सिलवानी का जन्म लगभग 9 माह पहले सिविल अस्पताल सिलवानी में हुआ था, जन्म के बाद आरबीएसके टीम ए के द्वारा अष्टमी की जांच की गई एवं क्लेफ्ट लिप और पैलेट (कटा होंठ एवं तालू) नामक जन्मजात विकृति पाई गई । जन्म के 3 माह बाद सिविल अस्पताल में बालिका अष्टमी की रक्त आदि की आवश्यक जांचें कराकर तत्काल भोपाल रेफर किया गया। आरबीएसके टीम ए के मार्गदर्शन में बालिका अष्टमी को बिसोनिया अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया। बिसोनिया अस्पताल भोपाल की टीम द्वारा जनवरी में बालिका अष्टमी की क्लेफ्ट लिप की सफल सर्जरी की गई। पिता बाबूलाल आदिवासी ने सर्जरी कराने के लिए सिविल अस्पताल सिलवानी की आरबीएसके टीम ए का आभार व्यक्त किया। कुछ समय पश्चात आरबीएसके टीम सिलवानी द्वारा अष्टमी की क्लेफ्ट पैलेट ( कटे तालू ) की भी सर्जरी करवाई जायेगी।



