क्राइम

नौकरानी ही साथियों संग डॉक्टर के घर में लूट करने पहुंची

बुजुर्ग महिला के चीखने पर पड़ोसियों ने पकड़ा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के आनंद नगर इलाके में डॉक्टर जीएल निगम 74 वर्ष के घर में बुधवार की सुबह एक महिला और तीन नकाबपोशों ने लूट का प्रयास किया। डॉक्टर की पत्नी रेनू निगम 71 वर्ष को पहले बंधक बनाया और फिर उनकी जान लेने की कोशिश की गई। चीखने की आवाज जब उनके पति ने घर के बाहर से सुनी तो वह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। डॉक्टर को आता देख लुटेरे भागने लगे और तब तक पड़िोसयों ने सभी को पकड़ लिया। खास बात यह है कि लुटेरों की सरगना डॉक्टर दंपत्ति की नौकरानी रजनी प्रजापति निकली। जो विगत दस वर्षों से डॉक्टर के घर में काम कर रही है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों में एक कर्वी उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन, दूसरा जम्मू निवासी राजकुमार और तीसरा आरोपी नाबालिग है। बदमाशों ने घर में घुसने के बाद पहले बुजुर्ग महिला का गला दबाया और उनके गले की सोने की चेन लूटी। लेकिन पति और पड़ोसियों के आ जाने से उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।’ पुलिस ने बताया रजनी ने आरोपियों के ट्रेन से बुधवार की सुबह ही जबलपुर बुलाया था। लूट के बाद सभी आरोपी वापस भागने की फिराक में थे।

Related Articles

Back to top button