संविधान दिवस पर सिविल न्यायालय सिहोरा में उद्देशिका का हुआ वाचन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को सिविल न्यायालय परिसर सिहोरा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश संतोष कुमार कोल द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन कराया गया ।
कार्यक्रम में सिहोरा न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे । सभी ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस, ग्रंथपाल आलोक ब्यौहार, एम.आई. सिद्दीकी, संगीता जैन, जवाहर पटेल, राकेश पटेल, कमलेश सोनी सहित अनेक अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया ।



