क्राइम

पति पत्नी ने जहर खाकर की जीवन लीला समाप्त, दोनो की मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत लुहारी गांव के एक खेत में पति पत्नी का शव मिलने का सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। पति-पत्नी के शव के पास सल्फास की शीशी मिलने से प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक इटवा हीरालाल निवासी हरदयाल सिंह लोधी पिता अन्नू सिंह लोधी उम्र 58 वर्ष एवं भागवती पति हरदयाल सिंह लोधी उम्र 55 वर्ष का शव खेत में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद हटा थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के साथ उनकी टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। जहां पर पति पत्नी के शव के पास सल्फास की शीशी मिलने के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के द्वारा पति पत्नी के शवों को शव गृह सुरक्षित रखवाया गया है। वही सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएंगे। वही पुलिस की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा कि पति पत्नी की मौत किस वजह से हुई। फिलहाल पति-पत्नी के शव खेत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी है। तो परिजन गमगीन है। वही दमोह पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button