ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 16 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾                  
*सोमवार  16 नवम्बर 2026*
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
*_सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353 प्रारम्भ_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌗 *_पक्ष – शुक्ल  पक्ष_*
📆 *_तिथि – सोमवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि 04:19 AM तक उपरांत अष्टमी_*
✏️ *_तिथि स्वामी – सप्तमी के देवता हैं चित्रभानु। सप्तमी तिथि को चित्रभानु नाम वाले भगवान सूर्यनारायण का पूजन करने से सभी प्रकार से रक्षा होती है। यह मित्रवत, मित्रा तिथि हैं।_*
💫 *_नक्षत्र – नक्षत्र श्रवण 02:16 AM तक उपरांत धनिष्ठा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – श्रवण नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा ग्रह है। तथा श्रावण नक्षत्र के धिष्ठाता देवता भगवान विष्णु हैं।_*
⚜️ *_योग – गण्ड योग 07:15 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग_*
⚡ *_प्रथम करण – गर 03:14 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण – वणिज 04:20 AM तक, बाद विष्टि_*
🔥 *_सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक_*
⚜️ *_दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।_*
🤖 *_राहुकालः- आज का राहु काल 08:44:00 A.M से 09:39:00 A.M बजे तक_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:42.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:27.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त – 04:58 ए एम से 05:51 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या – 05:25 ए एम से 06:44 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त – 11:44 ए एम से 12:27 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त – 01:53 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त – 05:27 पी एम से 05:54 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या – 05:27 पी एम से 06:47 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल – 02:40 पी एम से 04:27 पी एम तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त – 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 17 तक_*
⭐ *_सर्वार्थ सिद्धि योग – 06:44 ए एम से 02:17 ए एम, नवम्बर 17 तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – चतुर्थ चातुर्मास का 26वाँ दिन/ जलाराम बापा जयन्ती/ वृश्चिक संक्रान्ति/ कार्तिक अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ, भद्रा/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ आडल योग/ महालय समाप्ति्/ जलाराम जयन्ती/ क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा शहादत दिवस, मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी जन्म दिवस, पासी समाज की वीरांगना उदा देवी जयन्ती, प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद जन्म दिवस, अभिनेत्रा आदित्य रॉय कपूर जन्म दिवस, भारतीय राजनीतिज्ञ तेजस्वी सूर्या जन्म दिवस, भारतीय लेखक अजीत कौर जन्म दिवस, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह), नवजात शिशु दिवस (सप्ताह), राष्ट्रीय प्रेस दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस
✍🏼 *_तिथि विशेष – सप्तमी तिथि को आँवला त्याज्य बताया गया है। सप्तमी तिथि मित्रप्रद तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह सप्तमी तिथि एक शुभ तिथि भी मानी जाती है। इस सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य देवता हैं। यह सप्तमी तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह सप्तमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस सप्तमी तिथि को सुबह सर्वप्रथम स्नान करके भगवान सूर्य को सूर्यार्घ देकर उनका पूजन करना चाहिये। उसके बाद आदित्यह्रदयस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिये। इससे जीवन में सुख, समृद्धि, हर्ष, उल्लास एवं पारिवारिक सुखों कि सतत वृद्धि होती है। सप्तमी तिथि में भगवान सूर्य की पुजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
🗽 *_Vastu tips_* 🏖️
भगवान विष्णु को न चढ़ाएं ये चीजें सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा में अक्षत यानी चावल अर्पित नहीं करने चाहिए। इसके अलावा उन्हें मदार और धतूरे के फूल चढ़ाने से भी बचना चाहिए। पूजा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने से धार्मिक परंपराओं का पालन किया जा सकता है।
*_मां दुर्गा को इन फूलों से करें परहेज मां दुर्गा की पूजा में दूब, मदार, हरसिंगार, बेल और तगर अर्पित नहीं करने की मान्यता बताई गई है। वहीं, चंपा और कमल के पुष्पों को छोड़कर अन्य फूलों की कलियां अर्पित करने की मनाही की जाती है। धार्मिक मान्यताओं में कटसरैय्या, नागचंपा और बृहति के फूल भी देवी-देवताओं की पूजा के लिए वर्जित बताए गए हैं।
♻️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
*खांसी और गले की खराश को हल्के में न लें_*
आचार्य श्री गोपी राम का कहना है कि लगातार खांसी को मामूली बात समझकर नजरअंदाज न करें। घर पर ही सिर्फ अदरक की चाय, भाप और पुरानी बची हुई एंटीबायोटिक से ही सब ठीक करने की कोशिश न करें। डॉक्टर श्रद्धा कुलकर्णी ( कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन एंड एलर्जी, जुपिटर हॉस्पिटल पुणे) ने बताया कि लोग हमें बताते हैं कि उन्हें लगा था ये बस सर्दी है, अपने आप ठीक हो जाएगी। लेकिन जब वो डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तो संक्रमण फेफड़ों में गहराई तक फैल चुका होता है। जिसे घर पर साधारण दवाओं से ठीक किया जा सकता था, उसके लिए अब ऑक्सीजन और अस्पताल के बेड की जरूरत पड़ जाती है। अगर खांसी एक हफ्ते से ज्यादा रहे, या बुखार के साथ सांस फूलना या सीने में दर्द हो, तो तुरंत छाती की जांच कराएं। एक और घरेलू नुस्खा आजमाने की कोशिश न करें। 
💉 *आरोग्य संजीवनी* 💊
*_निमोनिया के शुरुआती लक्षण_*
बच्चों को लगातार खांसी, बुखार, तेजी से सांस लेना, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, दूध या खाने पीने में कमी और सुस्ती रहने जैसे लक्षण निमोनिया का संकेत हो सकते हैं। छोटे बच्चों में सांस लेते समय पसलियों के नीचे छाती का अंदर की ओर धंसना एक गंभीर चेतावनी संकेत है। इसके अलावा, होंठ या जीभ का नीला पड़ना, बच्चा दूध-पानी न पी पीना, बहुत सुस्त रहना या बेहोशी जैसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। हालांकि हर खांसी या बुखार निमोनिया नहीं होता, लेकिन अगर बच्चे की सांस सामान्य से तेज चल रही है या उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो घरेलू उपचार की बजाय बच्चे को डॉक्टर को दिखाएं।    
📖 *गुरु भक्ति योग* 🕯️
   देवता और असुर थे सौतेले भाई! अदिति और दिति की अद्भुत पौराणिक कथा :
         *_प्रजापति दक्ष की पुत्रियाँ अदिति और दिति का विवाह महर्षि कश्यप से हुआ था। दोनों बहनों की संतानों ने आगे चलकर देवताओं और दैत्यों के रूप में पौराणिक कथाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
        अदिति के पुत्र आदित्य कहलाए, जिन्हें देवताओं से जोड़ा जाता है। उनके पुत्रों में देवराज इंद्र का भी उल्लेख मिलता है। पुराणों में भगवान विष्णु के वामन अवतार को भी अदिति और कश्यप के पुत्र के रूप में वर्णित किया गया है।
       *_अदिति भी अपने पुत्रों को अत्यंत शक्तिशाली देखना चाहती थीं। उन्होंने महर्षि कश्यप से ऐसे पुत्र की कामना की जो देवताओं, विशेषकर इंद्र, का सामना कर सके। कश्यप ने उन्हें एक कठिन व्रत का पालन करने का निर्देश दिया।
        *_पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार, इंद्र को जब दिति की इच्छा का पता चला तो वे चिंतित हो गए। वे दिति की सेवा करते हुए उनके व्रत के पूर्ण होने की प्रतीक्षा करने लगे।
       *_एक अवसर पर दिति से व्रत का नियम भंग हो गया। इसके बाद इंद्र ने उनके गर्भ में स्थित भ्रूण को विभाजित किया। उन भागों से मरुतों के जन्म की कथा जुड़ी है। इसी कारण मरुतों को इंद्र के सहायक और वायु से संबंधित देवताओं के रूप में भी वर्णित किया जाता है।
       *_अदिति का वंश आगे भी अत्यंत प्रभावशाली रहा। इसी वंश में हिरण्याक्ष और हिरण्यकशिपु जैसे शक्तिशाली दैत्यों का जन्म हुआ। लेकिन इसी वंश में भक्त प्रह्लाद जैसे महान विष्णुभक्त भी हुए।
        *_प्रह्लाद की भक्ति और उनकी रक्षा की कथा ही आगे चलकर भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार से जुड़ती है।
      *_अदिति और दिति की कथा हमें एक गहरी बात समझाती है कि जन्म या वंश किसी व्यक्ति के चरित्र और महानता को तय नहीं करता। उसके कर्म, विचार और आचरण ही उसकी पहचान बनाते हैं।
        एक ही परिवार और एक ही वंश में अलग-अलग स्वभाव और विचारों वाले व्यक्तित्व जन्म ले सकते हैं। यही इस प्राचीन कथा का सबसे प्रेरणादायक संदेश है।
🙏🚩 जयतु सनातन 🚩🙏
━━━━━━ꕥ❈ꕥ❈ꕥ━━━━━━━
⚜️ सोमवार और शुक्रवार कि सप्तमी विशेष रूप से शुभ फलदायी नहीं मानी जाती बाकी दिनों कि सप्तमी सभी कार्यों के लिये शुभ फलदायी मानी जाती है। सप्तमी को भूलकर भी नीला वस्त्र धारण नहीं करना चाहिये तथा ताम्बे के पात्र में भोजन भी नहीं करना चाहिये। सप्तमी को फलाहार अथवा मीठा भोजन विशेष रूप से नमक के परित्याग करने से भगवान सूर्यदेव कि कृपा सदैव बनी रहती है।।

Related Articles

Back to top button