पर्यावरणमध्य प्रदेश

पशु प्रेमी हर दिन तैयार, किसी न किसी की जान बचाने में हर दम है तैयार, छोटी सी उम्र में बडे़ बडे़ कार्य

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली युवती अमिता की चर्चा जिले से लेकर दूर दराज तक जानी जाती हैं। गौ रक्षा कमान्डो फोर्स व पशु सुरक्षा प्रेमी ने विगत 9 वर्षो से लगातार जीव जन्तुओ की सुरक्षा के साथ साथ गौ रक्षा के क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनाई है। आज हम बात करते हैं एक युवा पीढ़ी वर्ग की जिसने अपनी मेहनत और अपने स्वंयम के खर्च से इन जीव जन्तुओ की रक्षा के साथ साथ गौ सेवा में अपना बहुमूल्य समय देती आ रही हैं। ऐसी युवा शक्ति को समाज में सम्मान की कमी नहीं। जीव की रक्षा के लिए कल सूचना प्राप्त हुई कि केलवारा समीप एक स्थान पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। इस दौरान जेसीबी द्वारा खुदाई के चलते उस समय भगदड़ का माहौल बन गया जब एक सर्प लहू लोहान अवस्था पर बाहर निकला। स्थानीय लोगों के ध्यान से देखने पर समझ आया उस स्थान पर एक बिल में दो जोडे़ बिल में बैठे हुए थे। जब तक लोग समझ पाते तब तक एक सर्प की मृत्यु हो चुकी थी।और दूसरा सर्प इधर-उधर भागने लगा।
इन सर्प के जोड़े होने की सूचना मिलते ही तत्काल स्थान पर पहुंच कर पशु प्रेमी सतीश सोनी और उनकी टीम की मदद से सर्प को पकड़ा गया। इसके बाद पशु प्रेमी ऋषभ शुक्ला, मोहित शुक्ला, सुरेंद्र कुशवाहा सभी की मदद से सर्प को सुरक्षित जंगल पर छोड़ा गया।
सर्प की जानकारी – सर्प का नाम धामन, रेट स्नेक, घोड़ा पछाड़, असड़िया इन सभी नामो से जाना जाता है, इसकी लगभग लंबाई 6.5 फिट के समीप थी, यह नों वेनॉमस स्नेक होता है जहर नहीं पाया जाता, परंतु यह बहुत फुर्तीला सर्प होता है, मेंढक, चूहे, मछली इत्यादि इसका आहार होता है।
अमिता श्रीवास, सेन समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने बताया कि जानकारी के अभाव पर इन्हें पकड़ने की कोशिश ना करें यदि इस तरह के जहरीले जीव जंतु दिखाई दे तो सर्प मित्र से संपर्क करें। यह घातक हो सकता है।

Related Articles

Back to top button