मध्य प्रदेश

पांडेय सुपुत्रिया प्रेक्षा और साक्षी का नीट परीक्षा 2023 में चयन

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। नीट परीक्षा 2023 में प्रेक्षा पांडेय सुपुत्री राजेंद्र पांडेय ने अपने प्रथम प्रयास में ही और साक्षी पांडेय सुपुत्री सुरेंद्र पांडेय ने अपने तृतीय प्रयास में उत्कृष्ट उपलब्धि सफलता प्राप्त करके, जिले और उदयपुरा नगर का गौरव बढ़ाया है ।
उल्लेखनीय है कि प्रेक्षा पांडेय और साक्षी पांडेय पूर्व एडीआईएस स्वर्गीय श्री आरजे पांडेय की सुपौत्री हैं, स्वर्गीय श्री आरजे पाण्डेय अपनी कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी, सदाचारी व्यक्तित्व और सरल हृदय के लिए जाने जाते थे। उनके सुपुत्र राजेंद्र पांडेय और सुरेंद्र पांडेय की सुपुत्रियों की यह सफलता पाण्डेय परिवार को गौरवान्वित कर रही है । अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन से मेडिकल प्रवेश की नीट जैसी प्रतिष्ठित अखिल भारतीय परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है, जोकि अनेक छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन के रूप में प्रतिष्ठित हो गई। ज्ञातव्य हो की कुमारी प्रेक्षा पांडेय ने तो बगैर किसी भी कोचिंग के अपने प्रथम प्रयास में ही 720 में से 635 अंक प्राप्त कर, महज 17 साल की उम्र में, यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है । जिले के प्रतिष्ठित स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय सीएम राइज उदयपुरा की होनहार छात्रा प्रेक्षा पांडेय की अद्वितीय उपलब्धि में उनकी मां अलका पांडेय जो स्वयं शिक्षिका हैं, उनका श्रेष्ठ मार्गदर्शन और मेहनत का अपूर्व योगदान रहा है। कुमारी प्रेक्षा पांडेय और साक्षी पांडेय की इस शानदार और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर, शिक्षक सुरेंद्र पांडेय, राजेन्द्र पाण्डेय, संजय पांडेय बीकलपुर संकुल प्राचार्य सुनील पांडेय के साथ उदयपुरा, सिलवानी विकासखंड के गणमान्य नागरिको, स्नेही स्वजनों, शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों और उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के, सदस्यों द्वारा प्रबल प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।
बधाई देने वालों में शिक्षा विभाग सिलवानी से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, नरेंद्र रघुवंशी, बीआरसीसी महजबी सिद्दीकी, सीएम राइस स्कूल सिलवानी प्राचार्य एन.पी. शिल्पी, हाई स्कूल चिचोली प्राचार्य आरके भार्गव, शिक्षक अजय चौरसिया, बीकलपुर स्कूल से बृजेन्द्र रघुवंशी, मयंक रघुवंशी शिक्षक, एमएस धाकड़, कमलेश अहिरवार, रूपेन्द्र सिंह ठाकुर प्राचार्य तुलसीपार, देवेंद्र श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव चैनपुर प्राचार्य, संजय शर्मा मुआर प्राचार्य, महेंद्र धुर्वे, स्वतंत्र राय, महेन्द्र दुबे, योग प्रभारी, अशोक शर्मा जन शिक्षक, अर्जुन सिंह, छींद प्राचार्य, महेन्द्र ठाकुर, प्रतापगढ़ प्राचार्य, राजेश शर्मा बम्हौरी प्राचार्य, मदन मोहन चतुर्वेदी कीरतपुर प्राचार्य आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button