पानी से बचने लिया पेड़ का सहारा, उसी पेड़ पर गिरी बिजली किसान की मौत, 2 अन्य घायल

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । गुरुवार को रातातलाई में एक किसान को पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठना उस समय भारी पड़ गया जब बिजली उसी पेड़ पर गिर गई। और बिजली गिरने से किसान की मोके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भी झुलस गए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार शाम लगभग छह बजे क्षेत्र में तेज हवा के साथ पानी गिर रहा था और बिजली भी तेज चमक रही थी। उसी समय सलामतपुर थाना क्षेत्र के रातातलाई बढ़नपुर स्कूल के पीछे किसान भारत सिंह मीणा पिता विजयराम मीणा उम्र 55 वर्ष निवासी बढ़नपुर ने पानी से बचने के लिए आम के पेड़ का सहारा लिया उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। उसी समय तेज़ आवाज़ के साथ बिजली आम के पेड़ पर गिरी जिससे किसान भारत सिंह मीणा की झुलसकर मौत हो गई। और एक हार्वेस्टर चालक सरदार भी झुलस गया। किसान भारत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र सांची ले जाया गया है। सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वहीं किसान के घर पर सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक किसान के तीन पुत्र है।