धार्मिक

पोड़ी कला बी हनुमान मंदिर में अखंड मानस का पाठ का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पोड़ी कला बी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अखंड मानस पाठ का आयोजन चल रहा है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर शामिल होकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना कर रहे हैं। अखंड मानस पाठ के दौरान मंदिर परिसर रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों से गूंज रहा है । इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति की गंगा बहती नजर आ रही है । श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मानस पाठ का श्रवण कर रहे हैं । अखंड मानस पाठ के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button