मध्य प्रदेश

बच्चियों के विवाह से इंद्रादेव भी इतने प्रसन्न हुए की उन्होंने जल वर्षा कर नवयुगल जोड़ो को स्वागत किया : विधायक रामपाल सिंह

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 36 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत बुधवार को बेगमगंज जनपद पंचायत के तहत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गायत्री व वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ 36 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। लेकिन जोरदार बारिश के चलते कुछ समय के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। बारिश खत्म होने के बाद क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने मंच पर उपस्थित वर-वधू को माला प्रदान कर जयमाला कार्यक्रम संपन्न कराया।
इस अवसर पर विधायक रामपाल सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जब में सामाजिक न्याय मंत्री था तब यह योजना बनाने का सौभाग्य प्राप्त मुझे हुआ था और मुख्यमंत्री कन्यादान की शुरुआत रायसेन जिले से ही हुई थी। आज इंद्रदेव भी इतने प्रसन्न हुए की उन्होंने जल वर्षा कर नवयुगल जोड़ो को स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना बच्चीयों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत समस्त पात्रताधारी बहनों से पंजीयन कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। बहने समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों का संचालन करते हुए आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने महिलाओं से समूह के माध्यम से जुडकर आगे बढने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नव विवाहित जोड़ों को 49 हजार रूपए का अकाउंट पेई चेक प्रदान किया जा रहा है। इस राशि का बेहतर उपयोग करें और आयोजन समिति एवं प्रशासन अधिकारियों की जवाबदारी है कि सभी नवविवाहित जोड़ों को सुरक्षित घर पहुंचाएं।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा शासकीय अनुदान के रूप में सभी जोड़ो को 55 हजार रूपए की राशि का चैक प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत बेगमगंज द्वारा पहली बार सभी 36 दूल्हो की बारात डीजे, ढोल, नगाड़ों के साथ नया बस स्टैंड से होते हुए जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय से वापस होती हुई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां पर सभी दूल्हो का विवाह संपन्न हुआ। लेकिन सभी दूल्हे और बाराती लगभग बारिश के चलते भीग गए थे।
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, भगवान सिंह लोधी, राकेश भार्गव, सुदर्शन घोसी, मीडिया प्रभारी हरि साहू , सामाजिक न्याय उपसंचालक मनोज बाथम, जनपद सीईओ आशीष जोशी समेत जनपद के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button