भारतीय जनता युवा मोर्चा मतदाता चौपाल का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ढीमरखेड़ा के द्वारा शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में युवा मतदाता चौपाल का आयोजन किया गया l
जिसमे भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा ढीमरखेड़ा मंडल प्रभारी ललित जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, भाजयुमो मंडल ढीमरखेड़ा प्रभारी वैभव चौरसिया, भाजयुमो मंडल महामंत्री शिवम गौतम, आईटी सेल संयोजक अज्जु सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष उमरियापान प्रदीप चौरसिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे, राकेश त्रिपाठी, अनिल नामदेव आदि भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्तिथ रहे l
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी अंकित झरिया ने किया l मंडल प्रभारी ललित जायसवाल ने विस्तृत रूप से युवा नीति के विषय में युवा मतदाताओं को जानकारी दी एवं मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह ने भी अपना मार्गदर्शन दिया l कार्यक्रम में आभार व्यक्त भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया ने किया l युवा नीति को लेकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला l