मप्र मछुआ कल्याण बोर्ड के कैबिनेट मंत्री सीताराम बाथम का ढोल नगाडों से अगवानी कर फूल बरसाकर किया गर्मजोशी से स्वागत

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । गुरुवार को दोपहर 12 मप्र मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम बाथम के प्रथम रायसेन नगरागमन पर उत्साह पूर्वक स्वागत किया। इसके बाद भोई, रैकवार, मांझी, केवट समाज के लोग दो पहिया वाहन रैली निकालकर सहायक संचालक मत्स्य विभाग कार्यालय पहुंचे।मत्स्य विभाग में सहायक संचालक मत्स्य विभाग के अधिकारी सचदेव नागले, मत्स्य निरीक्षक एसके मालवीय की मौजूदगी में मप्र मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सीताराम बाथम ने अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार केंद्र की मोदी सरकार मांझी, नाविक, भोई समाज को मुख्य धारा से जोड़ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। चिंता की कोई बात नहीं है। गरीब मछुआरा समाज को मत्स्य पालन मत्स्य आखेट शासकीय शासन प्रशासन की मछली पालन नीति एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार और मछली नीति से मछुआरा समाज को अवगत कराने के लिए यह प्रथम प्रयास है। कार्यक्रम में सहायक संचालक मत्स्य अधिकारी सहदेव नागले, अध्यापक सीताराम रैकवार ने कहा कि मछुआरों के उत्थान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई है जो मील का पत्थर साबित हो रही है। मंचासीन अतिथियों का फूलमालाओं गुलदशते देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कन्हैयालाल रैकवार, जिलाध्यक्ष जगदीश मांझी, अशोक माझी, अशोक नाविक, संजय रैकवार, संतोष नाविक, नर्बदा रैकवार, मिटठू लाल रैकवार, विनोद रैकवार, चिंटू रैकवार, डॉ मद्रासी, पप्पू भईया, दयाराम रायकवार, जालम सिंह रैकवार, मुकेश रैकवार, राजा रैकवार, ट्विंकल कीर, मनोज रायकवार, राजेश रायकवार, रंजीत माझी, मुकेश रायकवार, राजेश माझी, मनफूल केवट, डॉ विनय मांझी, रामवीर कहार, जीतेंद्र रायकवार आदि उपस्थित हुए। मछुआ कल्याण बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम बाथम का समाजजनों द्वारा शॉल श्रीफल ओढ़ाकर किया शानदार अभिनन्दन।