कड़कड़ाती सर्दी से बचाने 72 विद्यार्थियों को 4 शिक्षिकाओं ने किए स्वेटर वितरित
सिलवानी। शिक्षा दान के साथ ही टीचर सामाजिक सरोकारों के कार्य को भी कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है। शासकीय प्राथमिक शाला नूरपुरा में पदस्थ 4 शिक्षिकाओं ने अपने वेतन से राशि एकत्रित कर 72 स्वेटर खरीद कर स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को वितरित की। जानकारी के अनुसार शाला में नियुक्त शिक्षिका सरिता जैन, इशरत जहां, सपना शाक्य व शोभा कलोसिया के द्वारा बाजार से स्वेटर खरीद कर मंगलवार के दिन बच्चों को वितरित की। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई। इस अवसर पर विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वयक नरेंद्र कुमार रघुवंशी, विकासखंड अकादमिक समन्वयक सिद्धकी, जन शिक्षक भारत गौर एवं राजेंद्र साहू उपस्थित हुए। शाला की वरिष्ठ शिक्षिका सरिता जैन ने बताया कि हम चार टीचरों ने बच्चों को यह स्वेटर स्वयं क्रय कर भेंट की हैं इसके अतिरिक्त भी साला में बच्चों को जो आवश्यक सामग्री लगती है वह हम उन्हें स्वयं क्रय कर उपलब्ध कराते है।



