मध्य प्रदेश

मानव सेवा समिति ने खोले आरओ के शुद्ध पेयजल

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी और विधायक ने किया शुभारंभ
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के बस स्टैंड पर मानव जन सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क आरओ पेयजल प्याऊ का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामस्वरूप भार्गव की पत्नी उमादेवी भार्गव एवं सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया।
इस दौरान विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में सभी आमनागरिको को शुद्ध व शीतल आरओ पेयजल की व्यवस्था करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। शुद्ध पेयजल के लिए राहगीरों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए यह शुद्ध पेयजल प्याऊ वरदान शाबित होगा। समिति द्वारा गर्मी के मौसम में नगर के पुराना बस स्टैंड तहसील कार्यालय के सामने शिवालय मंदिर सुल्तानगंज चौराहा पर भी शुद्ध पेयजल प्याऊ खोले जाएगे,आम जनमानस ,राहगीरों को शुद्ध पेयजल आरो केन वाटर की व्यवस्था पूरे गर्मी भर उपलब्ध रहेगी। भरी दोपहरी मे लोगो की प्यास की समस्या को देखते हुए सियावास जन मानव सेवा समिति द्वारा आरो केन वाटर प्याऊ स्टाल खुल जाने से लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा। वही समिति के पदाधिकारियों द्वारा दानदाताओ का भी आभार व्यक्त किया। मानव सेवा समिति अध्यक्ष संतोष कडया एवं मयंक सिंघई ने 25- 25 हजार की लागत से बने प्याऊ स्टैंड समिति को प्रदान किए है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी उमा देवी भार्गव द्वारा पानी की व्यवस्था के लिए समिति को 5100 रुपए नगद राशि समिति को प्रदान की है। साथ ही उन्होंने देशभक्ति गीत गाकर सभी का हौसला बढ़ाया।
वही जनपद पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव कृष्णा बिट्टू यादव द्वारा एक प्याऊ के पानी की व्यवस्था स्वंय की ओर से की गई है वही भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी द्वारा भी एक प्याऊ के पानी की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, भाजपा नेता सुरेश ताम्रकार, राकेश भार्गव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरवान सिंह लोधी, भगवान सिंह सोलंकी, प्रदीप सोनी, रमेश भार्गव, राजेंद्र शर्मा, राजेश साहू, मनोज पाठक, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, राकेश राय, बसन्त शर्मा, रामकृष्ण पांडेय, रामस्वरूप गुप्ता, गुलाब रजक सहित समिति के पदाधिकारी,नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने किया। आभार समिति अध्यक्ष ने व्यक्त किया। समिति ने सभी सदस्यों को गुलाब के फूल देकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button