मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं प्रतिभाओं का सम्मान

सियरमऊ । पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सिलवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सियरमऊ के हाई स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ‘जनसमस्या निवारण शिविर’ का आयोजन किया गया।शिविर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल सोलंकी द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की पहल की गई। साथ ही, हाई स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, महामंत्री सर्वेश खरे, प्रीति रजक सरपंच, विनोद शाह जनपद सदस्य, बंसीलाल जनपद सदस्य, विक्रम शाह, अमित शुक्ला, अरविंद शुक्ला, देवजीलाल, बदेलाल, सरपंच खमरिया, भूपेंद्र ठाकुर सरपंच डाबरी, डीएफओ प्रतिभा शुक्ला सहित जिले एवं विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।



