मेला बन रहा, लड़ाई झगड़े का कारण, मनोरंजन के नाम आसामाजिक तत्वों का जमबड़ा
पूर्व में भी मेले में हुई थी लड़ाई, साम्प्रदायिक सद्भाव का कारण बनी थी
सिलवानी। नगर के सीएम राईज विद्यालय के मैदान में नगर परिषद के बैनर तले सिलवानी उत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसामाजिक तत्वों का जमाबड़ा लगा रहता है। गुरूवार की रात्रि में किसी घटना को लेकर समाज विशेष के नवयुवको द्वारा एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस को आकर मोर्चा संभाला और मेला को बंद कराया गया। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडीकल कराया।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी सिलवानी नगर में मेला का आयोजन किया गया। जिसमें भी लड़ाई झगड़े हुये थे और सिलवानी का साम्प्रदायिक संदभाव का माहौल बिगड़ गया था और लाइन ऑफ कंट्रोल की स्थिति निर्मित हो गई थी। और आनन फानन में मेला को बंद कर दिया गया। वर्षों बाद मनीष विश्वकर्मा गंजबासौदा द्वारा मेला लगाया गया है। जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों के मनोरंजन के लिए झूले, मौत का कुंआ, बच्चों के लिए ट्रेन आदि लगाये है। जिस में नगर की महिलायें और युवतियां बड़ी संख्या में पहुंच रही है। और मेला मेें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। मेला में कुछ आसामाजिक तत्व लड़कियों के साथ अश्लील हरकत और छेड़कानी की घटना को अंजाम देते है। जिससे नगर का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ रहा है।
इस संबंध में मेला संचालक मनीष विश्वकर्मा का कहना है कि मेले की अनूमति एसडीएम सिलवानी से 20 जून तक की ली गई है। मेले के सुरक्षा की बात पर बताया कि मेला में बेरिकेटस और पुलिस लगाई गई है।
इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मेला बंद करने की अनुशंसा की है। नगर परिषद द्वारा द्वारा मेला चलाया जा रहा है। सिलवानी में 2018 में मेला में साम्प्रदायिक सदभाव का माहौल बिगड़ गया था और मेला बंद कर दिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है।



