मध्य प्रदेशहेल्थ

मौसम बदलते ही सरकारी अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, लग रही लंबी कतारें, प्रायवेट क्लीनिकों पर भी इलाज कराने मरीजों की उमड़ रही भीड़

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
शहर सहित जिले भर में मौसम में हुए बदलाव का असर सरकारी अस्पताल में देखने को मिल रहा है। अस्पताल में उल्टी, दस्त सहित बुखार, वायरल फीवर, सर्दी खांशी के मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल में सुबह से मरीजों की लम्बी कतार लग रही है। शनिवार रविवार को भी पर्चा काउंटर पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। मौसम खुलने के साथ ही लोग इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे।
दरअसल अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मौसमी बीमारी खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए भी लाइन में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ रहा है। दवा वितरण की खिड़कियों पर भी मरीजों की भीड़ लगी रहती है। मरीजों को अस्पताल के बरामदे में गद्दे पर लेट कर इलाज करवाना पड़ रहा है। इसके अलावा रायसेन शहर के प्राइवेट दवा खानों पर मरीजों की भीड़ इलाज कराने के लिए उम्र होने लगी है डॉक्टर नोमान खान, डॉक्टर बासित अली, डॉ वसीम खान का कहना है कि मौसम के बदलाव की वजह से वायरल फीवर सर्दी खांसी और बच्चों में निमोनिया की बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं अभिभावक अपने बच्चों का ख्याल रखें उबला हुआ और साफ कपड़े पहनाकर रखें। उन्हें पानी में भीगने और ठंडी हवाओं से बचाएं । इस तरह की डॉक्टर सलाह दे रहे हैं।
खाली प्लाटों में भरा पानी, पनप रहे मच्छरों से लोग हो रहे बीमार….
बारिश के कारण शहर के खाली प्लाटों में पानी भर गया है जिसके चलते मच्छर पनप रहे हैं। इससे बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मलेरिया विभाग को चाहिए कि वार्डों में जाकर जांच ब सर्वे करे और बीमारियों की रोकथाम के लिए उपाय किए जाएं। फिलहाल मलेरिया विभाग की ओर से किसी तरह की कोई पहल नहीं की गई जिसके चलते आगामी दिनों में डेंगू, मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ सकते हैं।
मौसम में बदलाव, बढ़ रहे वायरल के मरीज…
मेडिकल आफिसर डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, डॉ एमएल अहिरवार, आरएमओ डॉ विनोद परमार ने बताया कि मौसम में बदलाव आने से वायरल के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। अस्पताल खुलने के बाद मरीजों की काफी भीड़ रही। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 1200, 800 और 600 के पार पहुंच गई। अस्पताल खुलने के कारण अस्पताल में काफी भीड़ रही। अस्पताल में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित आए। इसके अलावा खांसी और जुकाम के मरीजों की भी संख्या काफी रही।

Related Articles

Back to top button