पर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया अनुमान : बिपरजॉय 16-17 जून को दिखाएगा ज्यादा असर, तेज हवा आंधी के साथ बारिश होने के आसार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
​​​​रायसेन । अरब सागर में उठे तूफान “बिपरजॉय” का असर जिले में 16-17 जून को देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान 15 जून को गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने के साथ प्रवेश करेगा।
यह दक्षिण राजस्थान की तरफ प्रवेश करने के बाद मप्र आते-आते कमजोर हो जाएगा। रायसेन जिले में इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
ऐसा रहेगा बीपरजोय तूफान का असर…..
मौसम में आए परिवर्तन और तूफान बिपरजॉय का असर वैसे अभी से देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 16-17 जून को ज्यादा असर दिखेगा और तेज हवाओं के साथ कही-कही बारिश की संभावना रहेगी। ऐसे में प्रदेश में 20 जून के आसपास मानसून प्रवेश कर सकता है।

Related Articles

Back to top button