वरिष्ट चिकित्सक डाक्टर आरसी मिश्रा सम्मानित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वरिष्ट नागरिक मंच उमरियापान के तत्वाधान में सोमवार को सदभावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उमरियापान, ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के वरिष्ट चिकित्सक डाक्टर आरसी मिश्रा को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया । साथ ही समाजसेवी शेख अकबर को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर मंच के सचिव रहे स्वर्गीय बीसी चौरसिया को याद किया गया । कार्यक्रम में पंडित मौजीलाल पौराणिक, डीपी त्रिपाठी, सीएल शुक्ल, कालूराम चौरसिया, आरके पांडे, किशनलाल चौरसिया, राधेश्याम गुप्ता, रामविशाल नामदेव, दीपचंद चौरसिया, भारतलाल नामदेव, रामकृष्ण दीक्षित, भारत नामदेव, आरके पटेल, मगनलाल चौरसिया, बसंत गर्ग, बिजईं चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम झंडाचौक समीप डाक्टर आर सी मिश्रा के निवास स्थान स्थित मंच कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन बसंत गर्ग ने किया ।



