विरागोदय तीर्थ पंचकल्याणक हेतु पात्रों का चयन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, पथरिया । बुंदेलखंड की पावन धरा पथरिया में परम पूज्य भारत गौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विराग सागर जी महामुनि राज के मंगल आशीर्वाद एवं परम पूज्य श्रमण मुनि श्री विहित सागर जी महाराज, श्रमणी आर्यिका श्री 105 विशिष्ट श्री माताजी जी की मंगल प्रेरणा से नवनिर्मित तीर्थ क्षेत्र विरागोदय धर्म धाम में यति सम्मेलन युग प्रतिक्रमण पंचकल्याणक महा महोत्सव 1फरवरी से 15 फरवरी तक होने जा रहा हैं । जिसकी तैयारियां हर्षोल्लास के साथ चल रही है।
8 जनवरी 2023 को पंचकल्याणक के मुख्य पात्रों के चयन पूज्य गुरुदेव गणाचार्य भगवन ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुए जिसमे श्रमणाचार्य विनम्र सागर जी महाराज, मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज, श्रमण मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज, श्रमणी आर्यिका विशिष्ट श्री माताजी, श्रमणी आर्यिका श्री विबोध श्री माताजी ससंघ, उपस्थित होकर कार्यक्रम को शोभायमान बनाया। इस कार्यक्रम पथरियां, रायपुर, कानपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सलेहा, गुनौर, पवई, हीरापुर, हरदुआ, दमोह, सागर, भोपाल इत्यादि अनेक स्थानों से गुरु भक्त पधारे।
इस दौरान सौधर्मेंद्र – श्रीमान विमल, विनय कुमार मलैया पथरिया, कुबेर राजेश अनिल कुबेर परिवार, महायज्ञ नायक, राजेंद्र रत्नेश सिंघई पथरिया, यज्ञ नायक प्रकाशचंद सराफ पथरिया ईशान इंद्र अरुण जी कोटाडिया अहमदाबाद, महामंडलेश्वर हेमंत शाह बीना, मंडलेश्वर – मदन कुमार शरद अभिषेक बड़कुल , सनत इंद्र- उमेश जी मुंबई , महेंद इंद्र राजकुमार जी जैन पुजारी दमोह, भरत चक्रवर्ती राजेश बेध इंदौर ।
ज्ञातव्य है कि मुख्य पात्रों के अलावा 80-80 पात्र बनाए जाएंगे जो 80 स्टेजो में विराजमान 80 विधिनायको के पंचकल्याणक में भूमिका निभाएंगे ।
इस कार्यक्रम के साथ द्रव्य संचय कार्यक्रम भी संपन्न हुए, जिसमे गुनौर, सलेहा, गढ़ाकोटा, हीरापुर इत्यादि स्थानों के गुरु भक्तों ने आगामी पंचकल्याणक महोत्सव में उपयोग होने वाली पूजन द्रव्य धन देकर पुण्यार्जन किया, कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन रायपुर बालों द्वारा हुआ।