पर्यावरणमध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर शालाओं में शिक्षको ने किया पौधारोपण

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शालाओ में जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी एवं डीपीसी आरपी चतुर्वेदी के निर्देशन में शिक्षको ने पौधारोपण करते हुए विभिन्न किस्मों के उपयोगी पौधे लगाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत सीएम राईज स्कूल साईंखेड़ा, कन्या नवीन एवं बीटीआई स्कूल गाडरवारा, हाईस्कूल निवारी , माध्यमिक शाला गरधा सहित अनेक शालाओ एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल कान्हरगांव सहित ग्राम पिपरिया (देवरी), उमरिया, प्रेमपुर, टेकापार, जामगांव, इंदिरा आवास सालीचौका, सीरेगांव, खेरुआ, दहलवाड़ा, भमका, बैरागढ़, बाघाकुड़ी, सलगापुर, हीरापुर, भटरा, डोंगराखोह,बाबई खुर्द, आडेगांव खुर्द, गोलगांव खुर्द, सेसाडाबर, हथनापुर, सिंगपुर छोटा, कन्या चीचली , शाहपुर, डंगहा , किरहकोटा सहित अनेक ग्रामो की शालाओ में पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रम में पौधे लगाए गए।

Related Articles

Back to top button