मध्य प्रदेशराजनीति

संत रविदास के प्रयासों से देश में कायम है सामाजिक समरसता : रामपाल सिंह

सिलवानी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिलवानी में समरसता संदेश यात्रा का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इसके पूर्व श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में विधि-विधान से गंगा जल कलश पूजन एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों से सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज से विषमता, भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर समरसता एवं भ्रातृभाव स्थापित करना ही संत रविदास के जीवन का मूल संदेश है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण यादव, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू, आनंद सहरिया, सिद्धार्थ समैया, रामभरोसे उईके, जगदीश जाटव, डल्लू जाटव, कमलेश जाटव सहित
बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button