मध्य प्रदेश

सडक पर पडी मिट्टी से फिसलन, बाईक सवार चोटिल, बजबजा रही नालियां , मच्छरो का आतंक

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। नगर परिषद साईखेडा के वार्ड क्रमांक 7 और 8 के बीचों से नर्मदा मंदिर से हनुमान मंदिर तक सडक के मरम्मत कार्य के नाम पर सीवरेज कंपनी ने सडक का निमार्ण कार्य किया है जिस पर तराई के लिए चिकनी काली मिट्टी डाल रखी है जिस पर आये दिन मोटर साइकिल चालक गिर कर चोटिल हो रहे, विगत दिवस फिसल कर एक युवक घिर गया जिससे सिर और पैर गंभीर चोट आयी है । ऐसे घटनाऐ हर पल हो रही है। इसी प्रकार सडक निर्माण के समय नालियों मै मलवा भर जाने से गंदगी बजबजा रही है जिससे गंदगी फैल रही और मच्छर पनप रहे है । समाज सेवी ब्रजेन्द्र सिंह पटेल के समाने पुलिया मै मलवा से जाम है जिससे सडक पर पानी बह रहा है और कीचड हो रही । मोहल्ला वासियो और समाज सेवी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह पटेल बताया कि नगर सीएमओ, अध्यक्ष प्रतिनिधि, सीवरेज कंपनी मालिक से बार बार निवेदन करने पर समस्या की अनसुनी की जा रही है। एक अन्य मोहल्ला वासी बिकी राय ने बताया कि मैने सीएमओ साहब क़ो फोन लगाकर समस्या बताई तो उन्होंने मै क्या करू और जनप्रतिनिधि से कहा तो उसने कहा क्या मै फाबडा लेकर आजाऊ । ऐसा लगता है नगर परिषद अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मंशा नगर के विकास नहीं स्वयं कै विकास की लग रही है । जनापेक्षा उच्च अधिकारी नगर परिषद की गैर जिम्मेदारी पूण कार्यशैली पर अंकुश लगाये जिससे नगर मै आमजन राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button