मध्य प्रदेश

सांसद हिमाद्री सिंह के पत्राचार के बाद सड़क को मिली स्वीकृति

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे लगातार थी प्रयासरत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टोला से भरभरा आश्रम, बरेली मार्ग का खनिज मद विभाग के द्वारा एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं । लंबे अरसे से भरभरा आश्रम से बरेली मार्ग की मांग चल रही थी । जिसको ध्यान में रखते हुए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने पदभार ग्रहण किया तो क्षेत्रवासियों के द्वारा मांग की गई कि सड़क का निर्माण होना चाहिए तो तत्काल सुनीता संतोष दुबे ने कलेक्टर को पत्राचार किया । इसके बाद सुनीता संतोष दुबे ने सांसद हिमाद्री सिंह का ध्यान आकर्षित कराया, तो सांसद हिमाद्री सिंह ने भी पत्राचार कलेक्टर को किया तो कलेक्टर ने तत्काल सड़क की स्वीकृति दे दी । जिसका भूमि पूजन संत श्री श्री 1008 बनवारी महाराज के द्वारा किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे, समाजसेवी संतोष दुबे, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पारस पटैल, विभागीय अधिकारी हरि सिंह, एसडीओ, पूर्व जनपद अध्यक्ष पति राजा चौरसिया एवं बरेली सरपंच निर्मिला जयपाल सिंह, उपसरपंच आशोक उपाध्याय, वीरेंद्र गर्ग, प्रहलाद सोनी अन्य लोगों की उपस्थिति रही । संत श्री श्री 1008 बनवारी दास महाराज जी भरभरा आश्रम वाले ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगातार जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अध्यक्ष द्वारा सांसद एवं कलेक्टर अवि प्रसाद को पत्राचार किया। संत श्री बनवारी दास महाराज जी ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया ।

Related Articles

Back to top button