मध्य प्रदेश

सिहोरा नगर में अनुविभगीय अधिकारी की उपस्थित में निकाला फ्लैग मार्च

अपराधियों में खौफ व आम जनता की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर क्षेत्र में शनिवार की शाम 6 बजे अनुभाग अधिकारी पुलिस पारुल शर्मा ने पुलिस दल के फ्लैग मार्च निकाला गया ।फ्लैग मार्च सिहोरा थाना प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया। आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी और गुंडे बदमाशों में पुलिस के प्रति खौफ बना रहे । इस दौरान पुलिस ने पैदल निकाला फ्लैग मार्च
नगर के सिहोरा थाना से होकर, गौरी तिराहा, काल भैरव चौक, झंडा बाजार होते हुए बस स्टैंड से वापिस लौट कर थाना प्रांगण में समाप्त हुआ ।
फ्लैग मार्च का मुख्य उददेश्य- पुलिस-प्रशासन के द्वारा आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधिक गतिविधियों में रोक लगाने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया । पुलिस का खौफ व जनसेवा की भावना ही देशभक्ति की भावना का विस्तार सच्ची सेवा है । समय-समय पर फ्लैग मार्क करने से अपराधियों में डर व भय बना रहता हैं ।
फ़्लैग मार्च में सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा, थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक के साथ नगर में निकाला गया ।

Related Articles

Back to top button