मध्य प्रदेश

सेवा भारती द्वारा सिलवानी नगर में संस्कार केंद्रों का शुभारंभ

सिलवानी । रविवार को सेवा भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा सिलवानी नगर में सेवा भारती की समिति गठित कर संस्कार केंद्रों का शुभारंभ किया गया।
नगर के वार्ड क्रमांक 10 अंबेडकर वार्ड, वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 और वार्ड क्रमांक 7 में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की आरती वंदना पूजन की गई। इसके पश्चात बच्चों को संस्कार के बारे में बताया। अंत में प्रसादी वितरण की गई।।
इस अवसर पर दिनेश राजोरिया जिला अध्यक्ष, हीरेंद्र मालवीय, किशोर सिंह जिला समिति सदस्य एवं सिलवानी नगर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, राजकुमार रघुवंशी, सचिन सराठे, शंभूदयाल, सीताराम साहू, राजेश कुशवाहा जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button