मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता जया किशोरी की संगीतमय भागवत कथा बोरास मे, कलश यात्रा 15 नवम्बर को निकाली जाएगी

उदयपुरा । अंतरराष्ट्रीय श्रीमद भागवत कथा वाचक जया किशोरी संगीतमयी भागवत कथा का वाचन बौरास घाट नर्मदा नदी के पावन तट पर आगामी 16 नवंबर से 22 नवंबर तक करेंगी।इस तारतम्य में 15 नवंबर को सुबह11 बजे गाजेबाजों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।आयोजन समिति के नगर परिषद अध्यक्ष उदयपुरा के सीमा ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान जिला न्यायाधीश मंजू वीरेंद्र सिंह राजपूत, स्वाति धीरेंद्र सिंह राजपूत, गोविंद सिंह रघुवंशी, अवधेश बंटी गुप्ता ने बताया कि रोजाना भागवत कथा का वाचन 16 नवंबर बुधवार से दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।इस सप्त दिवसीय भागवत कथा का आयोजन एसडीओ एवं सरपंच स्व. गोविंद सिंह फरैया राजपूत की स्मृति में होने जा रही है। रायसेन जिले की जीवनदायीनी मां नर्मदा की पावन माटी बौरास घाट के प्रथम नगरागमन पर अंतरराष्ट्रीय भागवत कथा वाचक दीदी जया किशोरी का उनके भक्तों द्वारा फूलों की बरसा कर जोरदार स्वागत किए जाने की जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। भागवत कथा के अंतिम दिन बुधवार 22 नवंबर को भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम तक किया जाएगा। भागवत कथा आयोजकों ने धर्मप्रेमियो से भागवत कथा में भक्तिरस की गंगा का रसपान करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button