मध्य प्रदेश

अखिल भरतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । रविवार को अखिल भरतीय किरार धाकड़ सामाजिक समिति रायसेन के तत्वधान में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन तहसील सिलवानी के ग्राम कोठरी में रामगोपाल पटेल के निवास पर संतोष पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार पटेल पूर्व शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा समाज मे व्याप्त कुरीतियों पर प्रकाश डाला उन्होंने ने कहा सामाजिक एकता के सांथ राजनैतिक मजबूती भी होना चाहिए समाज मे व्याप्त कुरूतियो पर फिजूल खर्च नही करना चाहिए। सभी को मिलकर समाज के उत्थान के लिए प्रयास करना चाहिए हम कही भी रहे हमारी पहचान समाज से होती है समाज एक बड़ा परिवार है इसलिए हम सब को मिलकर समाज के विकास में सहयोग करना चाहिए तभी समाज का विकास होगा वही कार्यक्रम को समाज के वरिष्ठजानो द्वारा भी संबोधित कर समाज पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि पुर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल द्वारा समाज के प्रतिभावान 10वी 12वी के छात्र छात्राओं एवं विशिष्ट पदों पर आसीन एवं नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के लिए मंच पर प्रशंसा पत्र के सांथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिबाबू धाकड़ संरक्षक एवं अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, बाबू पटेल गुंदरई, महेश पटेल सहित बड़ी संख्या में जिला स्तर पदाधिकारी सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button