मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के राजनीतिक पुरोधा भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री, 3 बार उ.प्र. के मुख्यमंत्री, 10 बार के विधायक, 7 बार के सांसद मुलायम सिंह यादव नेताजी के निधन पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना अली दाना के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया जिस पर नेता जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उपस्थित लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई वही यादव महासभा द्वारा भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है।
श्रद्धांजलि देने वालों में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुन्ना अली दाना, युवा नेता लालू प्रसाद यादव, लईक अली, पूर्व सरपंच संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव फिरोज खान, रणधीर यादव, बलराम आठ्या तुलसीपार, आशीष कुमार अनुज, रामकृष्ण, पुष्पेंद्र सिंह सुल्तानगंज आदि प्रमुख है।



