मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया नगर में मतदाता जागरूकता अभियान

सिलवानी । सिलवानी नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरे भारत में एबीवीपी द्वारा चलाई जा रही समृद्ध भारत यात्रा नगर सिलवानी पहुंची और नगर के मतदाताओं से अनुरोध किया गया कि आने वाली 7 माई को मतदान देने अपने मतदान केन्द्र अवश्य जाए और लोकतंत्र को मज़बूत करे लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता अपना योगदान अवश्य दें जिसमें समस्त परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र द्वारा मतदाताओं से अनुरोध क्या गया कि मतदान करने अवश्य जाए जिससे की लोकतंत्र हो मज़बूत। लोकतंत्र तभी होगा महान जब हो 100% मतदान इसी नारे के साथ परिषद कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से अपील की।

Related Articles

Back to top button