मध्य प्रदेश

भाई दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । दीपावली पर्व के दौरान इस बार दो अमावस्या होने के कारण भाई दूज का त्योहार अलग-अलग दिनों में मनाया जा रहा है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इसके साथ ही कायस्थ समाज के लोगों द्वारा यम द्वितीया पर कलम-दवात की पूजा-अर्चना की गई।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button