मध्य प्रदेशराजनीति

बड़वारा विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई
रिपोर्टर सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा में प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व जिला प्रभारी संजय साहू निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी के मार्गदर्शन पर विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन ढीमरखेड़ा मंगल भवन में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व भारत माता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर तिलक बंदन माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी । इसके पश्चात जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के विषय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने सक्रिय कार्यकर्ताओ को पार्टी की विचारधारा पर मार्गदर्शन दिया व संगठन को मजबूत करने की बात कही। दीपक टंडन ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वो पार्टी को मजबूती प्रदान करें और समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख में साथ खड़ा हो। इसके पश्चात बडवारा विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की विकास की योजनाओ के विषय से अवगत कराया। विधायक ने पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है। विधायक ने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और मोहन सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो कल्याणकारी योजना लाकर जो काम कर रहीं वह किसी भी सरकार में नहीं हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय , रवि खरे, जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश चौरसिया, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, विजय गुप्ता, राजेश ब्यौहार, महेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, अनिल बागरी, अमरेश राय, संतोष दुबे, पारस पटेल, विनोद राय, छवि गौतम, कैलाशचंद जैन, नितिन पांडेय, अजय सोनी, राकेश त्रिपाठी, गोविंद प्रतापसिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, विनोद राय, प्रशांत राय, जितेन्द्र अरोरा, संदीप सोनी, जयपाल सिंह, प्रदीप चौरसिया, यतींद्र गौतम, रामजी ब्योहार, प्रमोद असाटी, ललित गौतम, यूबा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, संजय तिवारी, महेन्द्र कोरी, जनपद सदस्य दुर्गेश कोरी, दिनेश असाटी, रिंकू मिश्रा, अनिल दुबे धरवारा, पप्पु दुबे, वेदप्रकाश हालदार, कोडूलाल हल्दकार , राकेश दहिया सरपंच, सुनील यादव सरपंच पौनिया , विजय सिंह सरपंच कनोजा, श्याम सिंह, अखिलेश नामदेव, नंदू नामदेव, नरेंद्र दाहिया, धनीराम विश्वकर्मा, शिवकुमार दाहिया, भागचंद साहु आदि समस्त पार्टी पदाधिकारी गण, समस्त जन प्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button