अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं : सुरेन्द्र पटवा

ग्लोबल स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस का वार्षिक उत्सव सम्पन्न
रिपोर्टर : उपेन्द्र मालवीय
मंडीदीप । ग्लोबल स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षों का महत्व समझाया, साथ ही भारतीय संस्कृति को लेकर रंगारंग प्रस्तुति दी।
आयोजित कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है।
बार्षिक उत्सव के रंगारंग कार्यक्रम से अलग ही उत्साह नजर आया। इस दौरान ग्लोबल स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की डारेक्टर सोनल मेहता ने स्कूल में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के पूर्व डायरेक्टर आजाद शत्रु, महर्षि संस्था के असिस्टेंट डायरेक्टर मंडली जी, बीएमआई संस्था से अनुराग महेश्वरी, ग्लोबल संस्था से वर्धमान मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोनू चौकसे, उपाध्यक्ष नमिता अग्रवाल, ग्लोबल स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की डायरेक्टर सोनल मेहता, संस्था की प्राचार्य ललिता जेमन सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक मौजूद रहे ।



