नमामि गंगे प्रोजेक्ट : करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोगों की मौत
नईदिल्ली । उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे को लेकर गुस्साए लोग ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. वे निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां करंट लगने से दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में छह पुलिस कर्मियों की भी जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को भी सीवर प्लांट के चौकीदार की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक का व्यक्तिगत पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग के साथ सीवर प्लांट के पास पहुंची थी, तभी अचानक फिर से प्लांट में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया ।



