ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 12 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾
*गुरुवार 12 नवंबर  2026*
*_मंगल श्री विष्णु मंत्र :-_*
*_मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।_*
*_मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥_*
☄️  *_दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
*_गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
*_गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
*_गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
*_इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
👸🏻 *_शिवराज शक 352_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️  *_मास – कार्तिक मास_*
🌒 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – गुरुवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 06:09 PM तक उपरांत चतुर्थी_*
✏️ *_तिथि स्वामी – तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर जी है ।तृतीया: किसी भी पक्ष की तीसरी तारीख को तृतीया तिथि या तीज कहते है।_*
💫 *_नक्षत्र – नक्षत्र ज्येष्ठा 02:19 PM तक उपरांत मूल_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं। तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के देवता देवराज इंद्र हैं।यह वृश्चिक राशि के अंतर्गत आता है (जिसके राशि स्वामी मंगल हैं)_*
⚜️ *_योग – सुकर्मा योग 04:26 AM तक, उसके बाद धृति योग_*
⚡ *_प्रथम करण – गर 06:09 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण – वणिज 18:09 अगले दिन 07:24 तक_*
🔥 *_गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 09:45:00 से 11:10:00 तक_*
⚜️ *_दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।_*
🤖 *_राहुकाल – दिन – 2:00 से 3:25 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |_*
🌞 *_सूर्योदय सुबह 6:43.00_*
🌅 *_सूर्यास्त शाम 5:40.00_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त – 04:56 ए एम से 05:48 ए एम_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या – 05:22 ए एम से 06:41 ए एम_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त – 11:43 ए एम से 12:27 पी एम_*
✡️ *_विजय मुहूर्त – 01:53 पी एम से 02:36 पी एम_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त – 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवम्बर 13_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त – 05:29 पी एम से 05:55 पी एम_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या – 05:29 पी एम से 06:48 पी एम_*
❄️ *_रवि योग – 02:19 पी एम से 06:42 ए एम, नवम्बर 13_*
🚓 *_यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-शमी पूजन करें।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : चतुर्थ चातुर्मास का 22वाँ दिन/ गण्ड मूल/ रवि योग/ विडाल योग/ मुस्लिम जमादिल आखिर मासारंभ/ भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय स्मृति दिवस, प्रकृतिवादी डॉ. सालिम अली जन्म दिवस, अभिनेता अमजद खान जन्म दिवस, राष्ट्रीय पक्षी दिवस, (‘महावीर चक्र’ से सम्मानित) राजीव संधू जयन्ती, विश्व निमोनिया दिवस, सार्वजनिक सेवा प्रसारण दिवस (Public Service Broadcasting Day)
✍🏼 तिथि विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है।       
🗽 *_Vastu tips_* 🗼
वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर का माहौल आचार्य श्री गोपी के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस जगह को साफ-सुथरा और खुला रखें। यहां भारी अलमारी, कबाड़ या जूते-चप्पल रखने से बचें। इस दिशा में पूजा घर बनाना शुभ होता है।
*_घर के मुख्य द्वार को साफ और व्यवस्थित रखें। प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक, ॐ या शुभ-लाभ जैसे मांगलिक चिह्न बनाना शुभ होता है। दरवाजे पर तोरण या बंदनवार लगाने की भी परंपरा है।
*_वास्तु में रसोई के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण को उपयुक्त माना जाता है। खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख रखें। चूल्हे और सिंक को एकदम पास रखने से बचें।
*_तिजोरी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में इस तरह रखें कि उसका दरवाजा खुलने पर उत्तर की ओर हो। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर से जोड़कर देखा जाता है।
*_घर में दर्पण लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार को उपयुक्त माना जाता है। बेडरूम में शीशा इस तरह लगाने से बचें कि उसमें सोते समय शरीर का प्रतिबिंब दिखाई दे।
*_सूर्यास्त के समय घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर रोशनी रखें। इस समय कपूर या लोबान जलाना शुभ माना जाता है।
*_सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ होता है। उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बचें। वहीं, बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद उसका दरवाजा बंद रखें और जगह को साफ-सुथरा बनाए रखें। वास्तु मान्यताओं में बाथरूम में कांच की कटोरी में सेंधा नमक रखने की सलाह दी जाती है।          
⚜️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* 🔑
*ये झटके बढ़ जाते हैं जब:_*
नींद पूरी नहीं हो रही हो या स्लीप साइकल बिगड़ा हो_*
तनाव, चिंता या ज्यादा थकान हो_*
शाम को ज्यादा चाय, कॉफी या कैफीन लिया हो_*
सोने से ठीक पहले मोबाइल, लैपटॉप या स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल किया हो_*
*देर रात तक जागना या अनियमित समय पर सोना_*
*कब इसे हल्के में न लें?*
*_अगर झटके कभी-कभी आते हैं, तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर ये बार-बार आ रहे हैं, हर रात नींद तोड़ रहे हैं, और दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन या नींद की कमी महसूस हो रही है, तो कारण जानना जरूरी है।           
🍯 *आरोग्य संजीवनी* 💊
माइग्रेन: माइग्रेन में सिर के एक या दोनों तरफ तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ मतली, उल्टी और रोशनी या तेज आवाज के प्रति संवेदनशीलता भी महसूस हो सकती है।
*_हाई ब्लड प्रेशर: बहुत अधिक बढ़ा हुआ रक्तचाप कुछ स्थितियों में सिरदर्द के साथ दिखाई दे सकता है। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर के ज्यादातर मामलों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते।
*_तनाव और नींद की कमी: डॉक्टर गौरव बत्रा कहते हैं कि अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव लेते हैं तो इस वजह से भी यह परेशानी हो सकती हैं।  मानसिक तनाव, चिंता, अनियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद न लेने से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है।
*_साइनस की समस्या: साइनस में सूजन या संक्रमण होने पर माथे, आंखों के आसपास और चेहरे पर दबाव या दर्द महसूस हो सकता है। इसके साथ नाक बंद होना भी संभव है।
   📖 *गुरु भक्ति योग* 🕯️
    गरुड़ पुराण का रहस्य एवं मनुष्य का भाग्य कब और कैसे लिखा जाता है? गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के 18 महापुराणों में से एक है, जिसमें भगवान विष्णु ने अपने वाहन गरुड़ को मृत्यु, कर्मफल, पुनर्जन्म और आत्मा की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया है। भाग्य कब लिखा जाता है, इसको लेकर पुराण में 2 मुख्य बातें मिलती हैं, पिछले कर्मों का हिसाब और जन्म से पहले की तैयारी। जन्म से पहले ही भाग्य निर्धारित हो जाता है
       *_गरुड़ पुराण और शिव पुराण की कथाओं के अनुसार, मनुष्य के जन्म से पहले ही उसका भाग्य लिख दिया जाता है। भगवान शिव माता पार्वती को बताते हैं कि मनुष्य इस संसार में आने से पहले ही उसके जीवन की रूपरेखा, सुख-दुख, आयु, योनि, कर्म इत्यादि तय हो जाती है।
       *_यानी मृत्यु के बाद जब आत्मा यमलोक जाती है, तब चित्रगुप्त उसके पूरे जीवन के कर्मों का लेखा-जोखा देखते हैं। उन्हीं कर्मों के आधार पर तय होता है कि आत्मा को अगला जन्म मनुष्य योनि में मिलेगा, पशु-पक्षी की 84 लाख योनियों में से कोई या स्वर्ग-नरक भोगना पड़ेगा। यह फैसला मृत्यु के समय ही हो जाता है और फिर उसी के अनुसार नया भाग्य लेकर आत्मा गर्भ में प्रवेश करती है।
      *_गरुड़ पुराण कहता है कि अगला जन्म केवल एक चीज से नहीं, बल्कि तीन बातों के मेल से तय होता है :_l
       संचित कर्म यानी पिछले अनेक जन्मों में किए गए अच्छे-बुरे कर्मों का संग्रह।
        *_प्रारब्ध कर्म यानी इस जन्म में भोगने के लिए तय हुआ भाग्य, जो पिछले कर्मों से बना है।
       *_अंतिम विचार यानी मृत्यु के समय मन में जो अंतिम भाव/विचार होता है, वह भी अगले जन्म की दिशा तय करता है।
       *_इसीलिए कहा जाता है कि अंत मति सो गति। मरते समय भगवान का नाम लेने वाला मुक्ति की ओर बढ़ जाता है।
       *_गरुड़ पुराण साफ कहता है कि भाग्य कोई पहले से बनी लकीर नहीं है जिसे बदला न जा सके। आपका वर्तमान कर्म ही भविष्य का भाग्य बनाता-बिगाड़ता है।
      *_किन कर्मों से कैसा जन्म मिलता है, इसके कुछ उदाहरण पुराण में मिलते हैं:
       *_मनुष्य योनि 84 लाख योनियों में सबसे श्रेष्ठ मानी गई है, और यह केवल पुण्य कर्मों से मिलती है।
       *_शिव पुराण की कथा में बताया गया है कि भाग्य, समय और कर्म का रहस्य बहुत गहरा है। भाग्य पहले से लिखा जरूर होता है, लेकिन वर्तमान के सत्कर्म, भक्ति, दान-पुण्य और मृत्यु के समय ईश्वर स्मरण से उसे हल्का या बेहतर किया जा सकता है।
       *_मृत्यु के बाद कर्मों का हिसाब करके, अगले जन्म से पहले ही नया भाग्य निर्धारित हो जाता है।
        *_इस जन्म के कर्मों से और भगवान के नाम-स्मरण से भाग्य की दिशा बदली जा सकती है।
       *_इसलिए गरुड़ पुराण का संदेश यही है कि भाग्य लिखा जरूर जाता है, पर कलम कर्म के हाथ में है। अच्छे कर्म करो, धर्म पर चलो, ताकि अगला जन्म और यह जन्म दोनों सुधर जाएं।
      🙏 जय श्री हरि 🙏
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ तृतीया तिथि केवल बुधवार की हो तो अशुभ मानी जाती है। अन्यथा इस तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्यों में लिया जा सकता है। आज तृतीया तिथि को माता गौरी की पूजा करके व्यक्ति अपनी मनोवाँछित कामनाओं की पूर्ति कर सकता है। आज तृतीया तिथि में एक स्त्री माता गौरी की पूजा करके अचल सुहाग की कामना करे तो उसका पति सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। आज तृतीया तिथि को भगवान कुबेर जी की विशिष्ट पूजा करनी चाहिये। देवताओं के कोषाध्यक्ष की पूजा आज तृतीया तिथि को करके मनुष्य अतुलनीय धन प्राप्त कर सकता है।।

Related Articles

Back to top button