क्राइम

युवती के साथ गलत हरकत कर उसका वीडियो बनने ओर ब्लैकमेल से परेशान युवती ने जहर खाया

इलाज के दौरान मृत्यु युवती का वीडियो वायरल
मंदसौर । मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले युवती ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने इकबाल शेख नाम के व्यक्ति पर गलत हरकत करने, वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब 4 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया था।
वायरल वीडियो में युवती ने रोते हुए मदद की गुहार भी लगाई थी। युवती ने वीडियो में आरोप लगाया कि इकबाल ने उसे अपने घर बुलाया और दरगाह का प्रसाद बताकर कुछ खिलाया। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत की और वीडियो बना लिए। युवती ने वीडियो में आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए वसूले। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने बात किसी को बताने पर उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामला मंगलवार दोपहर का हे युवती ने जहरीले पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। युवती ने अपने बयान में आरोपी और उसकी पत्नी पर बहला-फुसलाकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने के आरोप लगाए थे।
मंगलवार देर रात उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई जिसका आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
ओर वही पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 (2) (M), 351(3), 308(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। युवती की मौत के बाद केस में बीएनएस की धारा 108 भी जोड़ी गई हे। फिलहाल आरोपी फरार है।

Related Articles

Back to top button