धार्मिक

भाई दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया तिलक, सुख-समृद्धि की कामना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को उमरियापान, स्लीमनाबाद सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा ।  बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की । वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया ।
पर्व के अवसर पर कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे तो कहीं बहनों ने भाइयों के घर जाकर परंपरा का निर्वहन किया ।  इस दौरान परिवारों में खुशियों और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला ।  घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई गईं। भाई-बहनों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताकर पर्व की खुशियां साझा कीं ।
*भाई-बहन के रिश्ते में घुली स्नेह और अपनत्व की मिठास*
भाई दूज के पर्व ने एक बार फिर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अहमियत को उजागर किया ।  बहनों ने जहां भाइयों की खुशहाली और लंबी उम्र के लिए पूजा की, वहीं भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने प्रेम और जिम्मेदारी का भाव प्रकट किया। पर्व के चलते दिनभर घरों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा ।
*पांच दिवसीय दीपोत्सव का हुआ समापन*
धनतेरस से शुरू हुए पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का भाई दूज के साथ समापन हो गया । दीपावली के बाद भी भाई दूज को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला । उमरियापान ,स्लीमनाबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाकर भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत की ।

Related Articles

Back to top button