क्राइम

अज्ञात लोगों ने युवक पर पीछे से किया हमला, दूध व्यापारी से लूट

खितौला थाना क्षेत्र की घटना 
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र में लूट की घटना का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के सदस्य भाई मोहित ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे के दौरान मेरा छोटा भाई आकाश पटेल ग्राम घुघरी निवासी कृष्णा डेरी सिहोरा थाना क्षेत्र से दूध के पैसे 40 हजार रुपये लगभग लेकर अपनी मोटरसाइकिल से  वापिस लौट रहा था । वह जैसे ही खितौला मोड़ तिराहे के पास पहुचा वैसे ही पीछे से आ रहें दो मोटरसाइकिल में अज्ञात लोगों ने उससे मोबाइल फोन मांगा और बात करने के लिए तैयार हुये ।कुछ देर में पीछे बैठे अज्ञात व्यक्ति ने नुकीले हथियार से हमला कर वहा से रफूचक्कर हो गये । इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगीं तत्कालीन पीड़ित आकाश को खून से लतपथ हालत में सिविल अस्पताल सिहोरा में ईलाज के लिए ले जाया गया । जिसे गम्भीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया ।
घटना की सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना।
दूध व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने पीछे से किया वार शरीर में हुये गहरे घाव । लूट की घटना को लेकर दिया गया अंजाम ।
मामला दर्ज कर पुलिस-प्रशासन लगा जाँच पड़ताल में- बुधवार को सुबह हुई लूट की घटना को लेकर दूध व्यापारी के पीठ में नुकीले हथियार से हमला कर अज्ञात व्यक्तियों के की खोजबीन करने व सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जल्द ही आरोपियों पकड़ लिया जाएगा । फिलहाल पीड़ित का ईलाज जबलपुर में किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button