अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने अज्ञात वाहन एवं चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुल्तानगंज से सागर स्टेट हाइवे 15 पर डेलनसिंह ठाकुर के मकान के सामने रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए एक अज्ञात युवक पड़ा मिला ।
जिसे पुलिस अस्पताल उठा कर लाई अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया ।
मृतक की पहचान के लिए कस्वा वासियों को बुलाया गया मृतक की पहचानअशोक अहिरवार पुत्र नन्हेलाल अहिरवार निवासी बिलहरा के नाम से होने पर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई ।
घटना स्थल पर परिजन पहुंचे, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौपा गया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अशोक जिस जगह पर मिला उस जगह पर टायर के निशान और मृतक के शरीर पर भी निशान से घटना एक्सीडेंट की प्रतीत होती है ।
मौत का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है ।



