मध्य प्रदेश
चलगी बस में भीषण आग, मची भगदड़, यात्रियों को कांच फोड़कर निकाला
इंदौर के सत्यसांई चौराहे की घटना
इंदौर । गुरुवार को इंदौर शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र के सत्यसांई चौराहे पर एक आई बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी खतरनाक थी कि बस का ड्राइवर बस को ऐसे ही छोड़ कर बाहर कूद गया। वहीं आसपास के लोगों ने भी इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। बस में आग लगते ही तुरंत पुलिस को और दमकल विभाग को सुचना दी है। ऐसे में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच आग को बुझाने की कोशिश की ।
जब बस में आग लगी तो तुरंत यात्रियों को बस से उतार दिया गया ऐसे में किसी भी जनहानि की सुचना अब तक सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित है। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। बस में आग लगते ही बीआरटीएस के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।



