अटल जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे : दीपक़ रघुवंशी
रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
प्रतापगढ़ । देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 98 वी जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलवानी पूर्वी क्षेत्र द्वारा सभी 59 बूथ केंद्रों पर अटल जी का जन्म दिवस मनाया गया । भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जन्मदिन को सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया । मंडल अध्यक्ष रघुवंशी ने बूथ 264 पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की अटल जी के द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से जिस प्रकार गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया इससे आज ग्रामीण अंचल की। अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे वो राजनीति में ईमानदारी जनकल्याण एवं आमजन की चिंता करने वाले राजनेता थे, कार्यकर्ताओं ने सभी मतदान केंद्रो पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम में नवनीत रघुवंशी, रामकिशोर रघु, नीरज रघुवंशी, नीतेश रघुवंशी, आशीष रघुवंशी मीडिया प्रभारी, राजा पटवा, सोनू वकील, शिव्वु मंझले, अजय विश्वकर्मा, मुकेश नाथ, अकील खान, शंकरलाल मेहरा सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।



