अदूरदर्शिता और लापरवाही की भेंट चढ़ा नगर का एकमात्र खेल मैदान
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर की खेल प्रतिभाएं राज्य- राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं लेकिन वर्तमान में मैदान की कमी काफी खल रही है । एकमात्र उत्कृष्ट विद्यालय (वर्तमान में सीएम राइज) का बड़ा मैदान भी लापरवाही का भेंट चढ़ा हुआ है। यह मैदान सुविधाजनक नहीं होने से खिलाड़ियों के साथ ही आमलोग भी परेशान हैं।
जिले की तहसील में शुमार साईंखेड़ा का यह दुर्भाग्य है कि यहां पर एक सुविधाजनक मैदान भी नहीं है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मैदान में पानी भरा रहता है।
उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान को बीते कुछ सालों से विभिन्न विभागों की नजर लगी हुई है। जिसको जैसी जरूरत लगी उसने अपने हिसाब से मैदान का उपयोग कर उसकी दुर्दशा कर दी। खेलों के लिए खिलाड़ी अपने खर्च व मेहनत से मैदान को खेल योग्य बनाते हैं लेकिन उसका उपयोग विभागों द्वारा अन्य कार्यों में किया जाता है। बीते कुछ सालों से इस मैदान पर पटाखा दुकानें लग रही हैं। कुल मिलाकर सभी अपने-अपने स्तर पर इस मैदान का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसे रोकने की दिशा में न तो स्कूल प्रबंधन और न ही नगर परिषद प्रयास कर रही है। परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों के साथ ही खिलाड़ियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वॉलीबॉल क्रिकेट अन्य गतिविधियों के लिए इस खेल ग्राउंड का उपयोग होता है पर अंधेरा होने पर यहाँ नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है जब तक हाईस्कूल ग्राउंड में चारों तरफ लाइट नहीं लगती बाउंड्रीबाल पूरी नहीं होती तब तक यह दुर्दशा बनी रहेगी पहले भी अपने निजी स्वार्थ के कारण एक मात्र खेल ग्राउंड में छात्रावास की बिल्डिंग बनाने के नाम पर ग्राउंड को खत्म करने का प्रयास किया गया था जिसके विरोध में मुखरता से नेहरू युवा केंद्र साईंखेड़ा, नगर विकास जागरूकता समिति, केशवानंद वॉलीबॉल क्लब टीम सृजाम्यहम अन्य खेल प्रेमी साथियों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सांसद महोदय को कार्यक्रम रुकवाकर दिया गया । ज्ञापन दिया गया और मेहनत रंग लाई मंच से सांसद जी द्वारा आस्वासन दिया गया कि ग्राउंड खत्म नहीं होगा और आज तक ग्राउंड मौजूद हैं बस कुछ सुरक्षा व्यवस्था हो जाय तो सभी समस्या हल हो जायेगी।
नगर साईंखेड़ा का एकमात्र खेल मैदान इस समय दुर्दशा का शिकार हो रहा है। जगह-जगह अतिक्रमण सीवरेज लाइन वालों का गंदा पानी आदि समस्याओं से ग्रस्त ग्राउंड अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है यह एक मात्र ग्राउंड ही नगर के सभी प्रकार के खेल आयोजन होने का एक ही स्थान है इसी स्थान पर सभी शासकीय शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते हैं अतः स्कूल प्रबंधन एवं नगर परिषद इस नगर की धरोहर को सुरक्षित रख सके जिससे आने वाले भविष्य में बच्चों का खेल ग्राउंड बना रहे।



